News
24 May, 2026
2027 विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। प्रदेश की 57 हजार 695 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है, लेकिन पंचायत चुनाव अब 2027 विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाएंगे।
पंचायतीराज विभाग ने प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद गांवों में प्रशासक नियुक्त करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया है। इससे पहले विभाग ने प्रशासक या प्रशासनिक समिति गठित करने का प्रस्ताव कैबिनेट को भी भेजा था।
विभाग के निदेशक अमित सिंह के अनुसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में शासन स्तर से पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति की जाएगी, जो चुनाव होने तक पंचायतों का कामकाज संभालेंगे।