Welcome to Raebareli Local Marketplace | List Your Business Free Today! | Find Jobs, Properties, Vehicles & Services Near You
News 25 Jun, 2026

रायबरेली में चार कोचिंग-लाइब्रेरी सील

रायबरेली में चार कोचिंग-लाइब्रेरी सील
रायबरेली के महाराजगंज में एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम के नेतृत्व में मानक विहीन कोचिंग सेंटरों की जांच की गई। बुधवार को हुई इस कार्रवाई में चार कोचिंग सेंटर और ई-लाइब्रेरी को सील कर दिया गया। निरीक्षण में सीओ, अग्निशमन अधिकारी, पुलिस और राजस्व टीमें शामिल थीं।

एसडीएम ने कस्बे के चंदापुर चौराहे पर स्थित श्री ई-लाइब्रेरी, पावरहाउस के सामने स्थित लक्ष्य ई-लाइब्रेरी, तथा रायबरेली रोड पर स्थित जीवनधारा और ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। ये सभी संस्थान अग्नि सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके बाद उन्हें सील कर दिया गया।

एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि लखनऊ में हुए हादसे के बाद छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोचिंग-लाइब्रेरी पर सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि इन चार संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। इन्हें तब तक सील रखा जाएगा जब तक वे पंजीकरण, फायर एनओसी और अन्य सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर लेते।
0 Items
0