Welcome to Raebareli Local Marketplace | List Your Business Free Today! | Find Jobs, Properties, Vehicles & Services Near You
News 28 Apr, 2026

रायबरेली में देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

रायबरेली। डलमऊ के एक गांव निवासी महिला ने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मां व बेटी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला आरोपित देवर पर कार्रवाई की मांग को लेकर गेट के पास धरने पर बैठ गई। इस दौरान पुलिसकर्मी उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन महिला देवर की शादी रुकवाने और उसपर कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा।

महिला का कहना है कि उसके पति का पांच वर्ष पूर्व निधन हो गया था। पति के निधन के बाद देवर ने नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने ससुराल वालों से ये बात बताई तो वह उसकी शादी देवर से कराने को राजी हो गए। महिला का कहना है कि इस दौरान देवर ने उसके जेवरात, जमापूंजी व अन्य सामान भी ले लिया।

क्या है आरोप?

आरोप है कि जब उसके पास कुछ नहीं बचा तो आरोपित ने शादी से मना कर दिया और दूसरी जगह शादी तय कर ली। महिला का कहना है कि देवर 29 अप्रैल को दूसरी युवती से शादी कर रहा है।

कोतवाली में शिकायत करने पर पहले तो कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब स्थानीय पुलिस कार्रवाई से मना कर रही है। डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत की पूर्व में भी जांच कराई जा चुकी है, जांच में महिला द्वारा लगाए गए आरोप गलत पाए गए हैं।
0 Items
0