Welcome to Raebareli Local Marketplace | List Your Business Free Today! | Find Jobs, Properties, Vehicles & Services Near You
News 23 May, 2026

रायबरेली में खुलेगी साेलर प्रोडक्ट असेंबलिंग यूनिट

रायबरेली में खुलेगी साेलर प्रोडक्ट असेंबलिंग यूनिट
प्रेरणा ओजस के तहत जिले में साेलर प्रोडक्ट असेंबलिंग यूनिट लगाई जाएगी। यूनिट के लिए त्रिपुला चौराहा स्थित दुग्ध समिति के बंद पड़े प्रशिक्षण केंद्र का चयन किया गया। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए टीम का गठन हो गया है। इसके तहत सोलर से बने प्रोडक्ट को असेंबल किया जाएगा, इससे करीब 10 हजार महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा।

प्रेरणा ओजस के तहत महिलाओं को सौर ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी रूप से निपुण बनाया जाएगा। जिले में सोलर एनर्जी प्रोडक्ट की असेंबलिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके तहत सोलर से बने प्रोडक्ट को असेंबल किया जाएगा।

महिलाओं को मिलेगा 2500-3000 रुपये तक मानदेय
यह सूर्य सखी योजना महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास के लिए चलाई जा रही है। इसके तहत गांवों की महिलाओं को सौर ऊर्जा से जुड़ी तकनीकी ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। योजना के अंतर्गत महिलाओं को सोलर लैंप, सोलर पैनल, चार्जिंग यूनिट और अन्य उपकरणों की स्थापना, संचालन और रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
0 Items
0