Welcome to Raebareli Local Marketplace | List Your Business Free Today! | Find Jobs, Properties, Vehicles & Services Near You
News 24 Jun, 2026

बेसिक शिक्षा में एजुकेटर की भर्ती

बेसिक शिक्षा में एजुकेटर की भर्ती
बेसिक शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के पद पर चयन के लिए बुधवार को हुजूम उमड़ा। बीएसए कार्यालय में सुबह से ही अभ्यर्थी जुटने लगे। देर शाम तक काउंसिलिंग चली, जिसमें 252 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण कर उन्हें जमा कर लिया गया। इसके पहले सोमवार को 26 अभ्यर्थियों के अभिलेख जमा हुए थे। अब तक 278 अभ्यर्थियों के अभिलेख जमा हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग होगी।


बेसिक शिक्षा विभाग के उन परिषदीय विद्यालयों में स्पेशल एजुकेटर रखे जाने हैं, जहां आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। स्पेशल एजुकेटर के लिए काफी लंबे समय से फर्म चयन की प्रक्रिया चल रही थी। लखनऊ की एक फर्म का चयन हुआ तो आवेदन मांगे गए। जिले में 209 पदों पर चयन होना है, जिसके लिए लगभग साढ़े तीन हजार आवेदन आए हैं।


इन्हीं अभ्यर्थियों को अब काउंसिलिंग के लिए बुलाया जा रहा है। पहले 22 जून की तिथि तय थी, लेकिन बाद में काउंसिलिंग की तारीख 24 एवं 25 जून तय हुई। इस बदलाव की समय से सूचना न मिलने के कारण काफी संख्या में अभ्यर्थी सोमवार को पहुंच गए थे। काफी कोशिश के बाद 26 अभ्यर्थियों के अभिलेख जमा हो पाए थे।


काउंसिलिंग के तय शेड्यूल के अनुसार बीएसए कार्यालय में बुधवार को सुबह से ही अभ्यर्थियों का मेला लग गया। कार्यालय खुलते ही काउंसिलिंग शुरू हो गई। देर शाम तक अभ्यर्थी पहुंचते रहे। तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को अभिलेखों के परीक्षण के लिए लगाया गया। बीएसए कार्यालय के सभागार में काउंसिलिंग होती रही, वहीं कार्यालय परिसर में अभ्यर्थी हर जगह अपनी फाइलों को तैयार करते नजर आए।
0 Items
0