Welcome to Raebareli Local Marketplace | List Your Business Free Today! | Find Jobs, Properties, Vehicles & Services Near You
News 22 Jun, 2026

ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन 10 जुलाई तक

ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन 10 जुलाई तक
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने ओ-लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के लिए पारिवारिक आय एक लाख रुपये तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज 10 जुलाई तक जमा करने होंगे।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रविशंकर गिरि ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा योजना की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र, साइबर कैफे अथवा निजी इंटरनेट के माध्यम से विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है।

पात्र अभ्यर्थियों के पुत्र-पुत्रियों को ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्डकॉपी तथा समस्त शैक्षिक अभिलेखों की स्वप्रमाणित दो प्रतियां कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या-48, विकास भवन ककोर में 10 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होंगी। रविशंकर गिरि, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
0 Items
0