Welcome to Raebareli Local Marketplace | List Your Business Free Today! | Find Jobs, Properties, Vehicles & Services Near You
News 28 Apr, 2026

रायबरेली: एक ही स्कूल के 76 बच्चों के फेल होने का मामला गरमाया, जांच के लिए बनी कमेटी

सर्वोदय इंटर कालेज के 76 बच्चों के अनुत्तीर्ण होने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन सदस्यीय जांच टीम बना दी है, जिसमें राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रत्नेश श्रीवास्तव, राजकीय इंटर कालेज हलोर के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार मिश्र व राजकीय इंटर कालेज टेरा बरौला के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह शामिल हैं। टीम ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार तक जांच पूरी कर टीम रिपोर्ट सौंप देगी।

सर्वोदय इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 36 छात्र और 40 छात्राएं पंजीकृत थीं। बच्चों ने वर्षभर की तैयारी के साथ प्रयोगात्मक और लिखित परीक्षा दी। उन्हें अच्छे नंबर से उत्तीर्ण होने की उम्मीद थी। परीक्षा के बाद बच्चे नए-नए सपनों संग एक-एक दिन परिणाम का इंतजार करते रहे।

अभिभावकों का फूटा गुस्सा

शुक्रवार को परिणाम आने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चों ने दर्द साझा करते हुए बताया कि विद्यालय प्रबंधन की गलती और लापरवाही से हम सबका भविष्य अंधकार में चला गया है।

बच्चों की इस पीड़ा पर अभिभावकों का भी गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मामले में स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय संचालक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा।
0 Items
0