Welcome to Raebareli Local Marketplace | List Your Business Free Today! | Find Jobs, Properties, Vehicles & Services Near You
News 22 Jun, 2026

‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना

‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना
रायबरेली में, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय ने बताया कि ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन संचालित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन 10 जुलाई तक किया जा सकता है। इस योजना का लाभ उन बेरोजगार युवकों-युवतियों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय एक लाख तक है।

प्रशिक्षण भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट’ से मान्यता प्राप्त एवं निदेशालय द्वारा चयनित संस्थाओं के माध्यम से दिया जाएगा।

योजना की पात्रता
योजना का लाभ ऐसे पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को दिया जाएगा, जिनके माता-पिता व अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख तक हो। इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा वह किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं कर रहा हो।

आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थी को आवेदन पत्र का प्रिंट आउट प्राप्त कर समस्त आवश्यक अभिलेखों के साथ दो प्रतियों के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन में 10 जुलाई को सायं पांच बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होंगी। हार्ड कॉपी प्राप्त होने पर ही आवेदन मान्य माना जाएगा।
0 Items
0